diwali horizontal

अमौसी एयरपोर्ट पर गाडी से जाना हुआ महंगा।

0 24

अमौसी एयरपोर्ट पर गाडी से जाना हुआ महंगा।

CHAUDHRY CHARAN SINGH AIRPORT: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर पार्किंग और वाहन प्रवेश शुल्क की नई दरें लागू हो गई हैं। अब निजी कार से यात्रियों को छोड़ने आने वालों को भी तय समय के बाद अधिक शुल्क देना होगा।

नई दरों के मुताबिक:

  •  निजी कार/एसयूवी: 8 मिनट तक फ्री
  • 8 से 30 मिनट: 150
  •  30 मिनट से 1 घंटे: 200
  • 24 घंटे तक अधिकतम: 1,000
  •  कमर्शियल कार: पहले 8 मिनट से 200
  • ऑटो: 30 मिनट तक 80, 1 घंटे तक 100
  • दोपहिया: 30 मिनट तक 50, 1 घंटे तक 100

नई व्यवस्था के तहत निर्धारित समय से ज्यादा रुकने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं नो-पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

यानी अब एयरपोर्ट पर किसी को छोड़ने या लेने जाते समय समय का खास ध्यान रखना होगा, वरना जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.