diwali horizontal

अलीगढ़ में युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या; क्षेत्र में फैली सनसनी।

0 451

अलीगढ़ में युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या; क्षेत्र में सनसनी।

उत्तर प्रदेश Crime Live: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पुराने शहर में शाह जमाल के पास तेलीपाड़ा इलाके में उस समय हुई जब हारिस (20) नामक युवक अपने घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उनकी ओर भी गोलियां चलते हुए भाग निकले।

हारिस के चाचा मोहम्मद खालिद ने हमारे सिटीजन वॉयस संवाददाता को बताया कि उनका भतीजा रमजान की ‘सहरी’ (सुबह का खाना) के लिए घर लौट रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हालांकि, हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिवार के सदस्यों को संदेह है कि यह वारदात पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है  और हत्यारों को जल्द पकड़ लेगी।

इस गोलाबारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.