diwali horizontal

लखनऊ की बाजपेयी कचौड़ी पर GST का छापा।

0 113

AUD-20250411-WA0073

लखनऊ की बाजपेयी कचौड़ी पर GST का छापा

लखनऊ Live: लखनऊ की सबसे चर्चित दुकानों में शामिल हजरतगंज की बाजपेई कचौड़ी भंडार पर GST की टीम ने छापा मारा। शुक्रवार को अचानक पहुंची टीम ने दुकान को सील कर दिया।

टीम ने मशीनें जब्त कर ली हैं और ट्रांजैक्शन डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। दुकान में GST की टीम रोजाना की बिक्री, लेन-देन और टैक्स संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दुकान से प्रतिदिन कितनी बिक्री होती है, लेकिन जांच के दायरे में पूरा कारोबार आ गया है। करीब चार सदस्यों की GST टीम दुकान पर पहुंची है।

दुकान में मौजूद बिलिंग मशीन और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए। इस दौरान दुकान के बाहर सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.