diwali horizontal

वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पांच केनो व दो सौ लीटर डीजल सहित पुलिस ने पकड़ा

0 256

मोहम्मदी-खीरी :  कोविड-19 से संक्रमित होने की सम्भावना से 14 दिन के अज्ञातवास के बाद मैदान में आये नवागन्तुक कोतवाल ने एक्शन में आते ही चैके-छक्के लगाने शुरू कर दिये। बीती रात उनके नेतृत्व वाली टीम ने शाहजहांपुर रोड पर बड़े वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को एक कार, एक मोटरसाइकिल व वाहनों से चोरी किया पांच केनो में दो सौ लीटर डीजल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की। एक अभियुक्त जो इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है पकड़ से बाहर है। फरार अभियुक्त ने धन का फोर्स और सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेताओ का सोर्स का प्रयोग कर अपने को बचाने का प्रयास किया लेकिन कोतवाल को ये दोनो ही दवाब झुका नहीं सके

कोतवाली में आयोजित नवागुन्तक उप पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप मल ने प्रेस से रूबरू होते हुए बताया कि आपके कोतवाल बृजेश कुमार त्रिपाठी ने मोहम्मदी का चार्ज लेते ही कोरोना संकृमित होने की सम्भावना से 14 दिनो के लिये अज्ञातवास चले गये थे और जैसे ही इनका अज्ञातवास खत्म हुआ तो ये पूरे एक्शन में नज़र आये और बीती रात अन्तरजनपदीय वाहनो से डीजल चोरी करने वाले शातिर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। रात मे इनके नेतृत्व वाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खड़े वाहनो से डीजल चोरी कर गैंग कार व मोटर साइकिल से मोहम्मदी से शाहजहांपुर की ओर जा रहे है। जिस समय ये सूचना मिली उस समय श्री त्रिपाठी व उनकी तेजतर्रार टीम वांछितो की तलाश में शंकरपुर चैराहे के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने बबौरी के पास ईट भट्ठे के सामने पुलिया की आड़ लेकर खड़ी हो गयी। कुछ देर में एक कार और उसके पीछे एक मोटर साइकिल आती दिखी

सर्तक पुलिस पार्टी ने हाईवे पर आकर अचानक रूकने को मजबूर कर दिया। कार व बाइक पर बैठे लोगो ने भागने का प्रयास किया लेकिन सर्तक पुलिस टीम ने उनके प्रयासो को असफल करते हुए दबोच लिया। मारूती जैन कार जिसकी नम्बर प्लेट गायब थी में देखा जिसमें चालक सहित तीन लोग थे ने पांच कैनो जिसमें दो सौ लीटर डीजल भरा था रखी दिखी। इस आपाधापी में एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लेकिन तीन को पुलिस ने दबोच लिया। कार की तलाश लेने पर लगभग दो मीटर प्लास्टिक पाईप एक पेचकस आदि बरामद हुआ। कार के साथ पकड़ में आयी अपाचे बाइक पर भी नम्बर प्लेट गायब थी

पकड़े गये महमानो को कोतवाली लाया गया तो उन्होने अपना नाम मनोज पुत्र सतपाल राठौर, सर्वेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद राठौर तथा अनुज उर्फ गुल्लू पुत्र प्रमोद कुमार रैदास निवासीगण ग्राम मछेछा थाना पसगवां बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनका फरार साथी गुडडू निवासी ग्राम कटघरा थाना पसगवां सरगना है। ये डीजल चोरो का अन्र्तजनपदीय गिरोह है जो सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई आदि रोड पर हाईवे के किनारे ढ़ाबो पर खड़े ट्रको-बसो से तथा नगरो-शहरो में पेट्रोल पम्पो या अपने स्थानो मण्डी आदि में खड़े वाहनो से डीजल चोरी करते थे। ये गैंग शाहजहांपुर में पड़का भी जा चुका है। इस गैंग के कृत्यो से बड़े वाहनो के चालक विशेष रूप से हाईवे पर दूर-दराज आने-जाने वाले वाहनो के चालको में खासा भय व्याप्त था। फरार तेज चोर ने अपने को बचाने के लिये नोटो के साथ-साथ नेताओं का भी सहारा लिया लेकिन कोतवाल श्री त्रिपाठी न लाखो नोटो के दवाब में आये और न नेताओ के दवाब को स्वीकार किया उक्त चारो को नामजद करते हुए मु0अ0सं0 714/20 379 भा0द0वि0 9 धारा 177 एमबी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.