
एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस में औचक टिकट चेकिंग अभियान, 110 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एलटीटी-सीतापुर-एलटीटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12107/12108) में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार के निर्देशन में ऐशबाग जं. से सीतापुर जं. रेलखंड पर संचालित किया गया।जांच के दौरान कुल 110 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए, जिनसे कुल ₹72,320 (बहत्तर हजार तीन सौ बीस रुपए) की राजस्व वसूली की गई। साथ ही यात्रियों को बिना टिकट यात्रा से बचने और नियमानुसार टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया।इस अभियान को सफल बनाने में वाणिज्य अधीक्षक फरीद अहमद, मुख्यालय के अधिकारीगण, चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि रेलवे को राजस्व हानि से बचाया जा सके और ईमानदार यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके।
