diwali horizontal

सपा मुस्लिम को CM फेस घोषित करे; ओपी राजभर की अखिलेश यादव को चुनौती।

0 158

सपा मुस्लिम को CM फेस घोषित करे; ओपी राजभर की अखिलेश यादव को चुनौती।

लखनऊ:लखनऊ में सुभासपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। आगामी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान ओपी राजभर ने कहा- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मुसलमान को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

कांग्रेस, सपा और बसपा ने ऐसा विकास किया कि आज मुसलमान 1 प्रतिशत भी सरकारी नौकरी में नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा- आजादी के बाद मुसलमान सरकारी नौकरियों में 38 प्रतिशत था। आज 1 प्रतिशत भी सरकारी नौकरी में नहीं बचे हैं। सपा ने मुसलमान का वोट लेकर चार बार सरकार बनाई। यादव जी मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन मुसलमानों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया।

मुसलमानों का सुभासपा पर भरोसा।

सुभासपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा- सभी पार्टियों ने हमारे समुदाय को गुमराह किया। हम लोग अब किसी पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले।ओमप्रकाश राजभर मुसलमान के विकास की बात कर रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय को विकास के पथ पर ले जाने की रणनीति है। इसलिए बड़ी संख्या में मुसलमान सुभासपा के साथ जुड़ रहा है।

उन्होंने कहा- 18 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी है। इन्हें कांग्रेस और सपा के लोग नफरत सिखाते हैं। अल्पसंख्यकों की शिक्षा, नौकरी और विकास की यह लोग बात नहीं करते हैं। हम लोग अल्पसंख्यक समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा- मदरसे में शिक्षा हासिल करके मदरसे में नौकरी कर सकते हैं। मगर वहां कितनी नौकरियां हैं। इसलिए बेहतर शिक्षा हासिल करके अन्य जगहों पर भी रोजगार हासिल करें। अल्पसंख्यक समुदाय इधर-उधर भटक रहा है। हम लोग सरकार में हैं। हर स्तर पर मदद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.