diwali horizontal

लखनऊ में युवक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या।

0 53

लखनऊ में युवक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या।

लखनऊ: घटना नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव की है। गांव निवासी महेश कुमार (35) अपनी पत्नी सुनीता एवं दिव्यांग बेटे शिवा के साथ रहता था। पत्नी सुनीता ने बताया रविवार की रात करीब 9.00 बजे महेश घर से निकले। देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह उनकी लाश गांव के बाहर एक खेत में पड़ी मिली। लखनऊ में युवक ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर पहले मजदूर को पीटा। इसके बाद बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। शव को पिता की समाधि पर रखकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। सहजराम का बेटा लवकुश उसी बात को लेकर रंजिश मानता है। लवकुश ने ही पिता की मौत का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर पहले महेश को पीटा। फिर गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने पिता की समाधि पर रखकर फरार हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान मिले। बड़े भाई तिवारी ने बताया कि तीन साल पहले गांव के ही सहजराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट लिख महेश एवं उसकी पत्नी सुनीता पर आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों जेल भी गए थे। जानकारी होने पर एसीपी रजनीश वर्मा एवं थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.