
लखनऊ: गोमती लॉन में जनसंवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन
लखनऊ: गोमती लॉन में आयोजित समाजवादी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री दीपक रंजन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने की, जिन्होंने अपनी अध्यक्षता में कार्यक्रम की दिशा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अरविंद सिंह गोप, श्रीमती जूही सिंह, श्रीमती वंदना मिश्र, पूर्व एमएलसी उदय वीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा श्री कृष्ण कन्हैया लाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा श्री सिकंदर यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस राजा, प्रवक्ता फख़रूल हसन चाँद, मुकेश शुक्ला, सुशील दीक्षित, राम सिंह राणा, नाहिद लारी, नवीन धवन बंटी, पवन मनोचा, मीनाक्षी अग्रवाल, जाह्नवी यादव, प्रेम लता यादव, सुनीता सिंह, महेंद्र यादव, मुन्नी पाल, रतेन्द्र सिंह, शुभांगी द्विवेदी, सत्यम बाजपेयी, अतिकुर्रहमान समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना और उनके मुद्दों को लेकर चर्चा करना था, जो पूरी तरह से सफल रहा।
