diwali horizontal

एडिशनल एसपी ने विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण कर दिए निर्देश बीट आरक्षियों के बीट बुक का किया गया निरीक्षण

0 82

एडिशनल एसपी ने विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण कर दिए निर्देश

बीट आरक्षियों के बीट बुक का किया गया निरीक्षण

सोनभद्र: पुलिस लाईन चुर्क स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त विवोचकों के विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद के समस्त बीट कर्मियों के बीट बुक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों/छेड़खानी/महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों/शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.