diwali horizontal

खराब तरीके से ड्राइविंग पर होगा Driving License रद्द, जल्‍द लागू होगा नया नियम? जानिए

0 107

खराब तरीके से गाड़ी चलाने पर होगा Driving License रद्द, जल्‍द लागू होगा नया नियम? जानिए

इंडिया Live:भारत में हर साल बड़ी संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं। जिनमें सबसे मुख्‍य कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना होता है। ऐसे हादसों को कम करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से कई कोशिश की जाती हैं।

लागू हो सकता है नया सिस्‍टम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जल्‍द ही नए सिस्‍टम को लागू किया जा सकता है। हालांकि अभी मंत्रालय की ओर से इस बारे में औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि नए सिस्‍टम को अगले कुछ समय में पेश किया जा सकता है।

 

बैठक में हुई चर्चा:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही सरकार की ओर से रोड सेफ्टी पर एक बैठक की गई थी। जिसमें राज्‍य सरकारों के प्रतिनिधि, एक्‍सपर्ट्स, एनजीओ सहित कई संस्‍थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस बैठक में नए सिस्‍टम पर चर्चा की गई थी। लेकिन औपचारिक तौर पर सरकार की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

कैसा होगा सिस्टम:

जानकारी के मुताबिक नए सिस्‍टम को पाइंट्स पर आधारित बनाया जा सकता है। जिसे ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license rules) से जोड़ा जा सकता है। जिसके बाद खराब और अच्‍छी तरह कार चलाने पर लोगों को पाइंट्स दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.