diwali horizontal

मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर घटिया बयान।

0 1,170

 मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर घटिया बयान।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का विवादित बयान, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस ने जताया विरोध.

विजय शाह का सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कर्नल के भाई ने दिया जवाब

भोपाल: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की राजनीति विवादित बयानों पर ही खड़ी है. उनके ऐसे बयानों की लंबी फेहरिस्त है. जिसके बाद उनकी राजनीति पर पूर्ण विराम लगते लगते रह गया, लेकिन इस बार उनके बयान की टाइमिंग, शब्दावली, भावनाएं और विचार भी गलत है. बिना नाम लिए उन्होंने कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन कह दिया. वहीं इस पर कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई सुलेमान का कहना है कि “वो मेरी बहन से पहले देश की बेटी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका संज्ञान लेना चाहिए.

इत्तेफाक की बात ये है कि इसी प्रदेश में रहकर सोफिया ने प्राथमिकी की बुनियादी पढ़ाई की. उसी प्रदेश के मंत्री ने देश की बेटी को लेकर ये विवादित बयान दिया है. कांग्रेस ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है. उधर मामला बिगड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है.

 

बात बढ़ी तो सफाई पेश करते दिखाई दिए शाह

विजय शाह ने अपनी सफाई में कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से उनका सिंदूर उजाड़ने वालों के जवाब दिया है. हमारी बहनों के साथ जो कुछ हुआ था, उनसे उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया है. मेरा ये कहना है कि मेरे भाषण को उस संदर्भ में ना देखें, जो मेरे भाषण को अलग संदर्भ में देख रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं वो इस संदर्भ में नहीं हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर घटिया बयान से देश में गुस्से का उबाल आने लगा। तो विजय शाह बैकफ़ुट पर आ गए तुरंत।

Leave A Reply

Your email address will not be published.