diwali horizontal

लखनऊ में आज 43 डिग्री तापमान पहुंच गया है।

0 55

लखनऊ में आज 43 डिग्री तापमान पहुंच गया है।

मौसमनामा: लखनऊ में गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। मौसम पूरी तरह साफ है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग धूप में कम निकलें, हल्के कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतर जगहों पर आज मौसम साफ बना रहेगा,

लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.