diwali horizontal

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी!,नेहा राठौर पर ऐसा एक्शन

0 161

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी!,नेहा राठौर पर ऐसा एक्शन

लखनऊ:बिहार की चर्चित लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. इस बार उनके खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह शिकायत हनुमान सेना नामक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुधीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है, जिसमें नेहा सिंह राठौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि यह वीडियो पाकिस्तान की मीडिया और टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित हो रहा है,

 

 

जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि देश विरोधी ताकतें नेहा सिंह राठौर को आर्थिक मदद दे रही हैं और उनके वीडियो को जानबूझकर पाकिस्तान में वायरल किया जा रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें कथित रूप से पीएम के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है. जानकारी के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर के खिलाफ बनारस के भेलूपुर, लंका जैसे कई पुलिस थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ करीब 400 से ज्यादा तहरीरें दी गई.

गौरतलब है कि इससे पहले भी नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. उस समय उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लेकर देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.