
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट।
उत्तर प्रदेश लाइव: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर सुगबुगाहट शुरू होने लगी है। राज्य चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश पंचायत 2027 अवश्य हो जाना चाहिए। पंचायत चुनाव एक प्रकार का 2027 का सेमीफाइनल माना जाएगा।
क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की हिंदुत्व वाली धार कुंद पड़ गई है। ऐसे में पंचायत चुनाव में असली परीक्षा सपा की भी है।
ये चुनाव 2026 में जनवरी-फरवरी के महीने में हो सकते हैं। यूपी में कुल 57 हजार 691 ग्राम पंचायत, 826 ब्लॉक और 75 जिला पंचायत हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 67 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए करीब 1.27 लाख सीआर शीट ग्रेड CR1 से बनी मत-पेटिकाओं की आपूर्ति के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन मत-पेटिकाओं की डिलीवरी 4 महीने के भीतर पूरी करनी होगी।
चुनाव आयोग ने मत पेटिकाओं के लिए निकाला टेंडर
उपनिर्वाचन आयुक्त संत कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव बड़ा और संवेदनशील आयोजन होता है। मतपेटिकाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। इसका टेंडर अनुभवी और आर्थिक रूप से संपन्न फर्मों को दिया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि केवल वही कंपनियां बोली में हिस्सा ले सकती हैं, जिनके पास केंद्र, राज्य सरकार या सार्वजनिक उपक्रमों को सीआर शीट ग्रेड सीआर-1 से बने उत्पादों की पिछले 5 साल में कम से कम 15 करोड़ रुपए की आपूर्ति का अनुभव हो।