
लखनऊ के देश प्रसिद्ध के जी एम यू के न्यूरोलॉजी विभाग ने न्यूरो पेन क्लीनिक प्रारंभ।
लखनऊ न्यूज: न्यूरो संबंधी पेन के लिए अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि के जी एम यू के न्यूरोलॉजी विभाग में न्यूरो पेन क्लीनिक की शुरुआत हो गई है। जहां पर पेन का इलाज अब एक ही जगह हो जाएगा।
इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पहल विभाग के हेड प्रो. राजेश वर्मा एवं डॉ. अंकित खेतान के नेतृत्व में प्रारंभ की जा रही है।
फर्स्ट फ्लोर पर शुरू हुई क्लीनिक
केजीएमयू के न्यूरोलॉजी क्लीनिक में रोजाना 300 से भी ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में न्यूरो संबंधी दर्द वाले भी होते हैं, जिनको अलग-अलग थेरेपी दी जाती है। पर पहले यह सुविधा अलग-अलग जगहों पर मिलती थी, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए न्यूरो पेन क्लीनिक का उद्धाटन बुधवार को न्यूरोलॉजी विभाग के फर्स्ट फ्लोर पर किया गया है।

बुधवार को चलेगी न्यूरो पेन क्लीनिक
विभाग के हेड प्रो. राजेश वर्मा ने बताया कि न्यूरो पेन क्लिनिक प्रत्येक दूसरे और चौथे बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक न्यूरोलॉजी विभाग में फर्स्ट फ्लोर स्थित कमरा नंबर 110 संचालित होगी। इसका संचालन डॉ. अंकित खेतान द्वारा किया जाएगा। यह क्लिनिक दीर्घकालिक और जटिल न्यूरोलॉजिकल एवं मस्कुलोस्केलेटल दर्द से ग्रस्त रोगियों को समर्पित, विशेषीकृत इलाज प्रदान करेगी। यह पहल न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा पेन मैनेजमेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो मरीजों को समग्र, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा।