diwali horizontal

लखनऊ में सपा और भाजपा में स्लोगन वार शुरू।

0 105

लखनऊ में सपा और भाजपा में स्लोगन वार शुरू।

LUCKNOW NEWS: लखनऊ में सियासी दलों में होर्डिंग के बाद अब वॉल पेटिंग वार शुरू हो गया है। सपा नेताओं ने डॉ. भीम राव आंबेडकर पार्क की दीवार पर स्लोगन लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कटाक्ष किया है। इसीलिए हम लोगों ने रंग में सिंदूर मिलाकर दीवार पर लिखा- अगर आपकी नसों में वास्तव में खून होता तो पहलगाम में जिन परिवारों के साथ अन्याय हुआ, उन्हें न्याय जरूर मिलता। कहीं ना कहीं भाजपा इस पूरे घटना का पॉलिटिकल लाभ उठाना चाहती है।

लिखा है- मोदी जी, काश आपकी नसों में गर्म सिंदूर की जगह गर्म खून बह रहा होता तो अब तक पहलगाम में जान गंवाने वालों को न्याय मिल गया होता। स्लोगन के नीचे समयुन खान और रमा यादव सपा नेत्री लिखा है। सपा नेता समयुन खान ने दावा किया है कि स्लोगन रंग में सिंदूर मिलाकर लिखा गया है। पहलगाम में जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ उनको न्याय मिले। पीड़ित परिवार आज भी अपने लोगों को खोने का अफसोस कर रहे हैं। मगर देश के प्रधानमंत्री भाषण दे रहे हैं और अभी तक पीड़ितों से मुलाकात तक नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.