diwali horizontal

नगर आयुक्त ने किया स्कूलों का निरीक्षण, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0 62

नगर आयुक्त ने किया स्कूलों का निरीक्षण, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आज अमीनाबाद इंटर कॉलेज तथा कश्मीरी मोहल्ला इंटर व प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। उनके साथ ललित कुमार एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विद्यालयों में मरम्मत, रंगाई-पुताई, फर्नीचर की व्यवस्था तथा स्मार्ट बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण उपरांत नगर आयुक्त ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ाता है। उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने के साथ-साथ छात्रों और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश अध्यापकों को दिए।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न सिर्फ पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित किया, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।इस मौके पर प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा, शिक्षिका रीता सिंह, सरिता कुशवाहा, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, अधिशासी अभियंता किशोरी लाल, जोनल अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।नगर आयुक्त गौरव कुमार का यह प्रयास शहर के समग्र विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि लखनऊ को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.