diwali horizontal

लखनऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, संगीन धाराओं में पहले से हैं मामले दर्ज

0 215

लखनऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, संगीन धाराओं में पहले से हैं मामले दर्ज

लखनऊ: कमिश्नरेट लखनऊ के थाना महानगर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे ब्रजेश कुमार मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।गिरफ्तार अभियुक्त ब्रजेश कुमार मिश्रा निवासी 529/473/1 नई बस्ती रहीमनगर थाना महानगर, उम्र 45 वर्ष है। इसके खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में 17 मई को थाना महानगर में दर्ज मुकदमा संख्या 115/25 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धाराओं 3(1)/2(ख)(1)(11) में वह अभियुक्त घोषित किया गया था। इस मामले में उसके साथ विजय प्रकाश वर्मा (गैंग लीडर), कुलदीप पटेल और आशुतोष पटेल नाम के आरोपी भी शामिल हैं।थाना महानगर पुलिस टीम ने आज अभियुक्त ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन सूचनाओं के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ब्रजेश मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी बेहद संगीन रहा है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, अमानत में खयानत, जालसाजी, धमकी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही वर्ष 2017 में उसके खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलशाद चौधरी और उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज में भय और अव्यवस्था फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.