
खान सर ने चुपके से कर ली शादी: क्लास में बच्चों के सामने किया कुबूल।
Khan Sir Marrige News: खान सर के नाम से भारत में मशहूर ,बिहार के मूल निवासी, ने शादी कर ली और क्लास में बच्चों के सामने कुबूल करा।
पटना: मशहूर टीचर खान सर ने चुपचाप शादी कर ली है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने स्टूडेंट्स को अपनी शादी के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली थी।’ अब वह अपने स्टूडेंट्स के लिए भोज का आयोजन कर रहे हैं। 6 जून को उन्होंने स्टूडेंट्स को दावत दी है। दरअसल, खान सर की शादी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे। अब उन्होंने खुद ही इसका जवाब दे दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी क्लास में स्टूडेंट्स को बता रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली है।
