
हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर, मेरठ रेफर।
Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार देर रात रंजिश में बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली हिस्ट्रीशीटर के सिर में लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।