diwali horizontal

इडुटोपिया में छात्र-छात्राओं ने अंतर्रष्ट्रीय स्तर पर सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की

0 136

लखनऊ : युवाओं को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से आज होटल पिकैडिली में सेवियर इन्वायरोटेक के तत्वावधान में आयोजित इडुटोपिया में छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की।

शिखा सिन्हा के संयोजन एवं वामिका बिंद्रा, वाजिद, समृद्धि और वरिषा के निर्देशन में हुए शैक्षिक इडुटोपिया कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं ने 6 समूह में सहभागिता कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक-आर्थिक, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य विषयों पर चर्चा-परिचर्चा कर तार्किक और बौद्धिक प्रतिभा प्रदर्शित की। समारोह में डॉ बनानी, प्रिया खन्ना और नेहा वर्मा ने शिक्षा, चिकित्सा और सौंदर्य के क्षेत्र में कैसे कैरियर बनाए, इस विषय पर जानकारी साझा की।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तृप्ता बिंद्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा रिजवी, निहारिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ममता सोनकर,मौसमी बागवानी दीपिका शुक्ला, रोहित वर्मा सहित विभिन्न स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.