diwali horizontal

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते योगी आदित्यनाथ

0 101

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे व रालोद पदाधिकारियों ने हवन पूजन कर कार्यालय परिसर स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। तत्पश्चात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुये चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुये विधानसभा पहुंचे और विधानसभा मुख्य द्वार स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये

चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि आज भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में देश के दलितों, पिछड़ों, गरीबों और किसानों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया, राजनीति में हिस्सेदार बनाया उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व राजनैतिक सामाजिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अनुकरणीय है। चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। प्रदेश कार्यालय में हुये कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया

रालोद प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव संतोष यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी0के0 पाठक, प्रमोद शुक्ला, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, सम्राट सिंह चौहान, गणेश प्रसाद, एस0के0 श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश तिवारी, रमेश कश्यप, माया देवी, सुमित सिंह, रामगोपाल चंदेल, साधना चौधरी , बिपिन दिवेदी,अमन सोनकर आदि लोगों ने चौधरी साहब को नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.