diwali horizontal

मोदी जी कानपूर में शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले।

0 189

मोदी जी कानपूर में शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले।

PM in Kanpur with Shubham’ s Family: कानपुर में पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से पीएम मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर मिलें। सांसद के पत्र के बाद पीएमओ ने मुलाकात का समय दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शुभम के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभम के पैतृक गांव में स्मृति द्वार का शिलान्यास किया।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की मां सीमा, पिता संजय और पत्नी एशान्या से पीएम मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दोपहर 2:20 बजे मिलें जिला प्रशासन उन्हें अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट तक लाएगा। विशेष विमान से उतरने के बाद सबसे पहले पीएम लगभग 10 मिनट शुभम के स्वजन से बात करेंगे। गुरुवार रात डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने फोन करके पीएम से मुलाकात का समय मिलने की जानकारी दी।

सांसद रमेश अवस्थी ने भी शुभम के स्वजन के अनुरोध पर पीएमओ चिट्ठी भेजी थी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी पहलगाम आतंकी घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों की स्वयं चिंता कर रहे हैं। इसलिए उनकी मुलाकात तो पीएम के शहर आगमन पर होनी ही थी। पिता संजय के अनुरोध पर उन्होंने पीएमओ को पत्र भेजा था। वहीं, चर्चा है कि शुभम के स्वजन को सीएसए स्थित सभास्थल पर भी लाया जा सकता है। उधर, बिना किसी प्रोटोकाल के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी गुरुवार को शुभम के श्यामनगर स्थित घर पर स्वजन से मिले। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पैतृक गांव में शुभम स्मृति द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया।

शुभम के स्वजन में उनके माता, पिता, पत्नी ,बहन व बहन के ससुरालीजन, चाचा मनोज का पूरा परिवार व पत्नी के मायके वालों समेत 14 लोगों के नाम शामिल हैं। सांसद रमेश अवस्थी से अनुरोध करते समय छह लोगों के नाम की सूची दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.