diwali horizontal

उत्तर प्रदेश लाइव में आज

0 55

उत्तर प्रदेश लाइव में आज:

आगरा में सी एम गरजे: अहिल्याबाई से प्रेरित भारतीय सेना ने पाकिस्तान रक्षा प्रणाली ध्वस्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने मालवा साम्राज्य को आत्मरक्षा के गुण सिखाए और आज भारत की सेना उसी प्रेरणा से ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और हवाई हमले करती है।

————————————————————

1 चित्रकूट: चित्रकूट में भयावह हादसा,पिकअप – डी सी एम की दर्दनाक टक्कर

चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर बारातियों को लेकर जा रहे पिकअप की सामने से आए तेज रफ्तार डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई

2 कानपुर: कानपुर में सपा पदाधिकारी समेत 300 कार्यकर्ताओं पर मुकद्दमा दर्ज।

कानपुर की कोतवाली पुलिस ने सपा पदाधिकारियों समेत 300 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, सड़क जाम तथा सरकार विरोधी नारेबाजी करने

3 शाहजहांपुर: ट्रक का 1 लाख का चालान काटने पर ड्राईवर तलवार लेकर दौड़ा।

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरेली मोड़ पर शनिवार की शाम एक ट्रक का एक लाख का चालान काटने पर चालक और पीटीओ में विवाद हो गया। ट्रक ड्राइवर पीटीओ पर लोहे क रॉड लेकर दौड़ा।

 

4 लखनऊ/ मऊ : अब्बास अंसारी की विधायकी जाने पर ओ पी राजभर जाएंगे कोर्ट।

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म होने के बाद उनकी सीट भी रिक्त घोषित हो गई है। वहीं, अपने नेता के लिए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपना रूख साफ कर दिया है। वह अब्बास अंसारी के लिए न्यायालय जायेंगे।

5 क्रिकेटर रिंकू की सगाई समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के संग 8 जून को

क्रिकेटर रिंकू की सगाई समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के संग 8 जून को लखनऊ के एक प्रसिद्ध होटल में होगी। शादी 18 नवंबर को होगी।

6 हमीरपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंद डाला,

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंद डाला,

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.