
डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश दौरे पर भारत की राष्ट्र भाषा को लेकर पूछे गए एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि काफी देर तक तालियां बजती रह गईं।
डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश दौरे पर भारत की राष्ट्र भाषा को लेकर पूछे गए एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि काफी देर तक तालियां बजती रह गईं।
DMK Kanimojhi:डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश दौरे पर भारत की राष्ट्र भाषा को लेकर पूछे गए एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में काफी देर तक तालियां बजती रह गईं। कनिमोझी ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश दौरे पर गए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही हैं। इसी दौरान दौरान उनसे भारत की राष्ट्र भाषा को लेकर एक सवाल पूछ लिया गया, जो उनके लिए उलझाने वाला था। लेकिन, उन्होंने बहुत ही हाजिर जवाबी का परिचय देते हुए ऐसा उत्तर दिया कि वह जिस राष्ट्र हित के मकसद से गई हैं, उसे और संबल मिल गया। उनक उत्तर था ‘विविधता में एकता’। कनिमोझी का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।