diwali horizontal

ट्रंप का एक कॉल और नरेंद्र सरेंडर: -राहुल गांधी

0 791

ट्रंप का एक कॉल और नरेंद्र सरेंडर: -राहुल गांधी

India News:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने रविन्द्र भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा और RSS पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। इतिहास गवाह है,

यही BJP-RSS का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को निर्देश देते हुए कहा, गुटबाजी खत्म करें और मिलकर काम करें. कोई भी फैसला ऊपर से नहीं थोपा जाएगा. आप सब मिलकर फैसला करें और अगर कोई बदलाव की जरूरत होगी तो हम करेंगे.

कांग्रेस के सीनियर लीडर ने संगठन के पुनर्गठन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कहीं कुछ गलत दिखा, तो हम उसे तुरंत बदल देंगे.

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी की मदद करने वाले नेताओं की पहचान की जाए और संगठन में सही व्यक्ति को सही स्थान दिया जाए.

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस कमेटियों को ताकतवर बनाने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा, जिला कांग्रेस कमेटियों की भूमिका को लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम और नगर पालिका में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बनाया जाएगा. इसके साथ ही उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय की जाएगी.

नायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और राज्य के पर्यवेक्षक मिलकर इस प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करेंगे. ब्लॉक, सेक्टर, वार्ड और पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन युद्ध स्तर पर किया जाएगा, ताकि चुनाव के दौरान एक सशक्त संगठन तैयार हो, जो बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से सामने रख सके.

राहुल गांधी के जूते पहनकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बीजेपी के आरोपों पर मुकेश नायक ने जवाब देते हुए कहा, हम कर्मकांडों में विश्वास करने वाले लोग नहीं हैं. संस्कार के नाम पर आंख में धूल झोंकना, धर्मांधता को बढ़ावा देना और नकली लोगों को नकली कपड़े पहनाकर जनता के बीच खड़ा करना अब पुराना हो चुका है. जनता इससे ऊब चुकी है. कांग्रेस का लक्ष्य समता-आधारित समाज का निर्माण और समावेशी विकास है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.