
लारी कार्डियोलोजी में जल्द ज्यादा मरीजों को देखने की तैयारी।
Lucknow News: के जी एम यू के लारी कार्डियोलोजी में जल्द ज्यादा मरीजों को देखने के लिए के जी एम यू ने एक प्रस्ताव शासन को भेजा है जिसके तहत 8 फैकल्टी पदों का सृजन होगा।

संस्थान के अधिकारियों के अनुसार लारी की नई बिल्डिंग शुरू के बाद अधिक स्टॉफ की जरूरत होगी। इसे देखते हुए अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में दिल के मरीजों की लंबी वेटिंग कम हो जाएगी।
लंबी वेटिंग चल रही है
लारी कार्डियोलॉजी में करीब 94 बेड की सुविधा है और 11 फैकल्टी विभाग में सेवाएं दी रही हंै। यहां 250 पुराने और 100 नए रजिस्ट्रेशन रोज होते है। करीब 500 तक मरीज देखे जा रहे हैं। यहां मरीजों का लोड अधिक रहता है, जिसके चलते डेढ़ से दो माह तक की वेटिंग चलती है। मरीज रजिस्ट्रेशन के लिए रात में ही लाइन में लग जाता है इसके बाद भी कई बार उसका दूसरे दिन नंबर नहीं आ पाता है।
बढ़ेगी फैकल्टी की संख्या
लारी कार्डियोलॉजी के हेड प्रो. ऋषि सेठी ने बताया कि नई बिल्डिंग तैयार हो गई है। इसके लिए 250 से 300 नए स्टॉफ की जरूरत होगी। इस समय विभाग में 11 फैकल्टी अपनी सेवाएं दे रही हैं। जिसे बढ़ाकर 19 किया जाना है। 8 पदों को बढ़ाने का प्रपोजल भेजा गया है। अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी पदों पर जब भर्ती हो जाएगी तो यहां मरीज भी ज्यादा देखे जा सकेंगे और वेटिंग भी कम हो जाएगी।
विभाग में 8 पदों की बढ़ोतरी का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। इससे अधिक मरीज कम समय में देखे जा सकें। वेटिंग कम होने से मरीजों को भी फायदा मिलेगा।