diwali horizontal

अखिलेश यादव से केदारनाथ तीर्थ पुरोहित की मुलाकात, मंदिर आने का दिया न्योता

0 66

अखिलेश यादव से केदारनाथ तीर्थ पुरोहित की मुलाकात, मंदिर आने का दिया न्योता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित परिवार से जुड़े सोनम बगवाड़ी ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भेंट की। उन्होंने अखिलेश यादव को केदारनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट करते हुए भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।भेंट के दौरान सोनम बगवाड़ी ने कहा कि केदारनाथ एक तपस्थली और पवित्र तीर्थ है, जिसे आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। उन्होंने मंदिर की पौराणिक गरिमा को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।स अवसर पर सोनम बगवाड़ी ने 2013 में केदारनाथ धाम में आई भीषण आपदा के समय समाजवादी सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर राज्य सरकार ने संकट की घड़ी में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की थी।इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पांडेय भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.