diwali horizontal

वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन

0 282

 

लखनऊ : पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है उनके निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान।

अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों के विभाग में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनीति और समाज के मामलों पर अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किए जाएंगे उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति

Leave A Reply

Your email address will not be published.