diwali horizontal

इंदौर के बाद सिद्धार्थनगर की “सोनम” प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल। मच गया भारी कोहराम।

0 49

इंदौर के बाद सिद्धार्थनगर की “सोनम” प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल। मच गया भारी कोहराम।

Uttar Pradesh’s Sonam killed husband: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव बलरामपुर में फेंका। पुलिस ने छानबीन के बाद मामले का खुलासा किया है।

आए दिन प्रेमी के साथ मिलकर महिला द्वारा पति की हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव बलरामपुर में फेंक दिया।

मामला सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थानाक्षेत्र का है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पति को बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था। महिला की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने नदी से लाश बरामद की। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.