diwali horizontal

अरब सागर में जल रहे जहाज में आग बुझाने के निरंतर प्रयास जारी, ज्वलनशील होने से बड़ा खतरा, तटरक्षक होशियार

0 185

अरब सागर में जल रहे जहाज में आग बुझाने के निरंतर प्रयास जारी, ज्वलनशील होने से बड़ा खतरा, तटरक्षक होशियार

Arab Sea Burning Ship:जहाज पर लगे कंटेनर्स में क्या ज्वलनशील पदार्थ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं आग जहाज के इंधन टैंक तक पहुंच गई है और आशंका है कि फ्यूल टैंक में धमाका हो सकता है।

बीते दिनों केरल के तट पर अरब सागर में एक जहाज पर आग लग गई थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियां सिंगापुर का झंडा लगे जहाज एमवी वान हाइ 503 की आग बुझाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि अभी भी पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यह जहाज श्रीलंका के कोलंबो से मुंबई जा रहा था, लेकिन रास्ते में एक कंटेनर में विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई।

केरल तट से दूर ले जाया गया जहाज
शिपिंग के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि अभी भी 40 फीसदी आग पर ही काबू पाया जा सका है। जहाज पानी पर तैर रहा है और धीरे-धीरे इसे केरल तट से दूर ले जाया जा रहा है। फिलहाल यह जहाज अरब सागर में दक्षिणपूर्व की तरफ बढ़ रहा है। आग बुझाने के प्रयासों के बीच एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल भारतीय तटरक्षक बल के डाइवर्स और बचाव विशेषज्ञों की एक टीम जहाज पर चढ़ने में सफल हुई है। बचाव विशेषज्ञ टीम के प्रमुख जहाज से हालात पर नजर रखे हुए हैं। तटरक्षक बल के जहाज समुद्र प्रहरी और समर्थ आग बुझाने के काम में जुटे हैं। साथ ही नौसेना द्वारा एयरक्राफ्ट से जहाज के ऊपर सूखा केमिकल गिराया जा रहा है, ताकि आग को बुझाया जा सके और उसे फैलने से भी रोका जाए।

क्रू के 18 सदस्य बचाए गए
बचाव दल में शामिल विशेषज्ञों को आशंका है कि आग जहाज के ईंधन टैंक तक पहुंच गई है। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए हालात की समीक्षा की जा रही है। जहाज पर करीब 650 कंटेनर लदे थे, जिनमें से कई कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से आग धधक रही है, उसकी वजह जहाज के कंटेनर्स में कोई खतरनाक ज्वलनशील रसायन हो सकता है। जहाज के क्रू में 22 लोग थे, जिनमें से 14 चीनी नागरिक हैं। छह लोग ताइवान के हैं। क्रू के 18 सदस्यों को बचा लिया गया है और चार लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.