
अहमदाबाद में भयानक प्लेन हादसा!
Ahmedabad Plane Crash Live : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान दुर्घटनाग्रस्त (Air India Boeing 787 Aircraft) हो गया, जिसमें 242 यात्री सवार थे.
मेघानीनगर के पास यह भयानक हादसा हुआ. हादसे के बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां, BSF और NDRF की टीमें तुरंत भेजी गईं और 5 किलोमीटर दूर तक इस हादसे का धमाका और धुआं उठता दिखाई देता गया. यह बेहद बड़ा यात्री विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये विमान कितने किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है और कितना लीटर फ्यूल लेकर जा रहा था. आइये जानते हैं पूरी डिटेल
दरअसल, Boeing 787 Aircraft तीन मॉडलों में आता है, जोकि 787-8, 787-9 और 787-10 हैं. हर मॉडल में ईंधन की टंकी की क्षमता थोड़ी अलग है, लेकिन औसतन ये करीब 1.26 लाख लीटर यानी 33,000-33,400 गैलन ईंधन ले जा सकता है. वजन की बात की जाए तो इसमें 1 लाख किलो से ज्यादा ईंधन होता है. जी हां, आपका दिमाग इतना ईंधन सुनकर चकरा सकता है, क्योंकि ये विमान 13,000 से 14,000 किलोमीटर तक उड़ सकता है, जैसे दिल्ली से न्यूयॉर्क या लंदन तक! दुघर्टनाग्रस्त हुआ यह विमान 58,000 लीटर पेट्रोल ले जा रहा था.
Air India flight number AI171