diwali horizontal

बेटी सुहाना को पैपराजी से बचा रही गौरी खान!

0 165

बेटी सुहाना को पैपराजी से बचा रही गौरी खान!

बॉलीवुडनामा: गौरी खान पब्लिक स्पेस में आमतौर पर स्माइली फेस के साथ नजर आती हैं। पैपराजी हो या फैंस वो सबको पोज देती हैं। लेकिन इस बार गौरी अपने अलग अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में वो खान बेटी सुहाना खान के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों ही मां-बेटी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं। सुहाना ब्लू डेनिम के साथ बेसिक ब्लैक टॉप में नजर आईं। वहीं, गौरी ऑफ वाइट जैकेट के साथ ब्लू डेनिम और ब्लैक गॉगल्स में दिखीं बता दें कि वो बेटी सुहाना के साथ दिल्ली में ‘गौरी खान डिजाइन एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च के लिए गई थीं। शाहरुख खान की पत्नी के अलावा उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वो डिजाइनिंग के अलावा रेस्टोरेंट बिजनेस भी इन्वॉल्व हैं।

लगभग दो महीने पहले गौरी खान के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट टोरी पर खाने की क्वालिटी पर गंभीर आरोप लगे थे। 19 साल के इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने रेस्टोरेंट पर पर नकली पनीर का इस्तेमाल करने और खाने की क्वालिटी से समझौता करने का आरोप लगाया। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद गौरी के रेस्टोरेंट टोरी को इस पर सफाई देनी पड़ी थी।
दोनों को कैमरे में कैद करने के लिए वहां पैपराजी भी मौजूद थी। पैपराजी पर नजर पड़ते ही, गौरी अचानक से बदली दिखीं। वो तुरंत आगे बढ़कर कैमरा बंद करने लगीं। वायरल वीडियो में दिखता है कि गौरी की नजर जैसे ही कैमरे पर पड़ती है, वो तेजी से उनकी तरफ बढ़ती हैं और कहती हैं वन सेकंड गाइज। फिर वो मुड़कर बेटी सुहाना की तरफ देखती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.