
कारगिल वीरों के परिजनों का सम्मान।
Kargil War Diwas will be celebrated: भारतीय सेना छब्बीसवाँ कारगिल विजय दिवस सामारोह 26 जुलाई, 2025 को मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में “घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव आयोजीत किया जा रहा हैं।

इस महोत्सव के अंतर्गत घर घर जा कर शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज हस्तिनापुर, तहसील- मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश की निवासी श्रीमती उर्मिला कुमारी जो शहीद ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत) की पत्नी है, को सम्मानित किया गया तथा परिजनों से संवाद करके उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई।
इस दौरान परिजनों की आवश्यकताओं के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।