diwali horizontal

आई टी आई अलीगंज, के अथक प्रयास से 15 युवकों को मिला स्वर्णिम रोज़गार! 

0 828

आई टी आई अलीगंज, के अथक प्रयास से 15 युवकों को मिला स्वर्णिम रोज़गार!

लखनऊ 18  जून 25              (नज़र मेहदी):  मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में ऑक्स एनर्जी सॉल्यूशंस प्रा. लि. द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

संस्था के प्राचार्य श्री राज कुमार यादव ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह ड्राइव आयोजित की गई।

 

इस शुभ अवसर पर एम ए खाँ, ट्रेनिंग काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि कंपनी द्वारा 40 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई, जिसमें 65 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

इनमें से 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,500 प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 21 जून 2025 को संस्थान में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

रोजगार मेले में यस लर्निंग फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में श्री मक़बूल कादिर, अनुदेशक, और श्री जौहेर रहमान, अनुदेशक, ने भी सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.