diwali horizontal

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान।

0 81

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान।

Iran Israel Ceasefire:

इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब थमती दिख रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले रोकने का ऐलान कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली सेना का मकसद पूरा हो चुका है। यह फैसला उस वक्त आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील की थी।

डोनाल्ड ट्रम्प ने जंग के 12वें दिन सीजफायर का ऐलान किया और कहा कि यह अगले 6 घंटे में लागू हो जाएगा। तय समय पूरा होने पर उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा – “अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।”

ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद से ईरान के विदेश मंत्री ने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।ट्रम्प के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 19 मिसाइलें दागीं थीं। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ईरान ने हमले से पहले ही इसके बारे में अलर्ट जारी कर दिया था।

इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डैफ्रिन ने कहा है, “इस जंग के लिए जो भी मकसद तय किए गए थे, हमने उन्हें पूरी तरह से हासिल कर लिया है।”

उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख ने आदेश दिया है कि इजराइली सेना पूरी तरह सतर्क रहे और अगर सीजफायर का कोई उल्लंघन होता है तो उसका कड़ा जवाब देने के लिए तैयार रहे।

इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (IRGC) के कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा हमला किया गया, तो ईरान पहले से भी खतरनाक जवाब देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने सोमवार शाम कतर में मौजूद अमेरिकी अल-उदीद एयरबेस पर मिसाइल हमला किया।

कमांडर पाकपुर ने बताया कि यह एयरबेस अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से बहुत अहम है और इसे कई स्तरों की डिफेंस सिस्टम से बचाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद ईरानी मिसाइलों ने इसे नुकसान पहुंचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.