diwali horizontal

लखनऊ मुहर्रम के तबर्रुक की क्वालिटी को बनाया जाए बेहतर।

0 115

लखनऊ मुहर्रम के तबर्रुक की क्वालिटी को बनाया जाए बेहतर।

Lucknow Moharram:रॉयल फैमली ऑफ अवध के महासचिव शिकोह आजाद की अगुवाई में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन विशाल सिंह बैठक की। संगठन के महासचिव शिकोह आजाद ने बताया कि इस दौरान मुर्हरम की पहली तारीख को निकलने वाले शाही जुलूस को लेकर चिंतन किया गया।

हुसैनाबाद ट्रस्ट के दोनों गेटों की जर्जर अवस्था और रूमीगेट के नीचे लगी रेलिंग को पूरी तौर पर हटाए जाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ऐतिहासिक इमारतों में होने वाली मुहर्रम की मजलिसों के तबर्रुक की गुणवत्ता सुधारने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि छोटा इमामबाड़ा स्थित ट्रस्टी रूम को पहले की तरह सुसज्जित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं एडीएम अमित कुमार ट्रस्ट, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक हबीबुल हसन के अलावा रॉयल फैमली की ओर से कब्बन नवाब, हसन शिकोह एडवोकेट, शाने अब्बास रिजवी एडवोकेट, सैफी आगा, असकरी जैदी, आरेज मेहंदी, आबिद अब्बास मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.