diwali horizontal

अमेरिका से भयानक गर्मी से कोहराम; न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड 100 डिग्री पहुंचा तापमान,कई स्थान पर रिकॉर्डतोड़ गर्म

0 87

अमेरिका से भयानक गर्मी से कोहराम; न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड 100 डिग्री पहुंचा तापमान,कई स्थान पर रिकॉर्डतोड़ गर्म

Newyork Extreme Heat:अमेरिका में इन दिनों गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। पूर्वी अमेरिका भीषण गर्मी की चपेट में है, जिसके चलते न्यूयॉर्क शहर का तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 38 डिग्री सेल्सियस) पहुंच गया है। इसके अलावा, अमेरिका के 40 और शहरों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) का दिन सबसे गर्म रहने का अनुमान जताया है।

पूर्वी अमेरिका में इस समय भीषण गर्मी के चलते कोहराम मचा हुआ है। जिसके चलते न्यूयॉर्क शहर का तापमान मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को 100 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 38 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, यह तापमान न्यूयॉर्क के कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर में रिकॉर्ड किया गया।

 

अमेरिका के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। पूर्वी इलाकों में हवा में नमी के कारण यह और भी ज्यादा महसूस हो रही है। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिका के करीब 40 शहरों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। मौसम सेवा ने मंगलवार को दर्जनों शहरों में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है। मौसम सेवा के अनुसार, मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहने की उम्मीद है।

 

गर्मी के कारण ट्रेनों की गति पड़ी धीमी 
इस जबरदस्त गर्मी के साथ एक और खतरा यह है कि रात में तापमान बहुत कम नहीं हो रहा है, जिससे शरीर को राहत नहीं मिल रही है। ऐसा भी नमी के कारण हो रहा है। इस बीच, रेल सेवा एमट्रैक ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को वाशिंगटन, फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क के बीच चलने वाली ट्रेनों को गर्मी की वजह से धीरे चलाने की सूचना दी, जिससे देरी हो रही है।

न्यू हैम्पशायर में गर्मी से दो हाइकर्स को आए चक्कर
अन्य जगहों पर भी खतरनाक गर्मी पड़ रही है। न्यू हैम्पशायर फिश एंड गेम डिपार्टमेंट ने कहा कि सोमवार दोपहर 16 वर्षीय दो हाइकर्स को जाफरी, न्यू हैम्पशायर में पहाड़ से बचाया गया, जो गर्मी से परेशान होकर चक्कर खा रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.