diwali horizontal

किरायेदार बनकर आया, शादी की ,फिर की हत्या।

0 108

 किरायेदार बनकर आया, शादी की ,फिर की हत्या

क्राइम Live News:पति की मौत के बाद से रेखा ने बेटी सिमरन के सहारे जिंदगी के सपने बुने थे। मां-बेटी साथ में खुश थीं। जीवन यापन के लिए मकान का कुछ हिस्सा किराये पर दे रखा था। इसी से दोनों का गुजर बसर हो रहा थी।

फिर एक दिन विकास चंद्र पांडेय किरायेदार बनकर रेखा के घर में आया। उसके आने के बाद से मां-बेटी की जिंदगी में उथलपुथल मच गई।

रेखा ने बताया कि वर्ष 2022 में विकास किराये पर कमरा लेने के लिए आया था। तब वह ई रिक्शा चलाता था। घर में रहने के दौरान विकास मां-बेटी से घुल मिल गया। रेखा की बहन सुनैना के मुताबिक विकास ने रेखा को प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके लिए उन्होंने रेखा को समझाया भी। सुनैना के अनुसार उन्हें शुरू से लगता था कि विकास ठीक आदमी नहीं और उसकी नजर प्रॉपर्टी पर है। हालांकि, रेखा ने विकास से शादी कर ली। इसका सिमरन ने भी विरोध किया। उसे रेखा ने किसी तरह समझा लिया। शादी के बाद विकास घर का मालिक बन बैठा।

अन्य किरायेदारों से किराया वसूलना शुरू कर दिया। किराये के रुपयों को लेकर रेखा और विकास से आए दिन झगड़ा होता था। विकास ने मकान में हर जगह कैमरे लगवा दिए थे, जिनसे वह मां-बेटी पर नजर रखता था। वह रेखा व सिमरन पर बंदिशें भी लगाता था। दोनों को जल्दी घर से नहीं निकलने नहीं देता था।

 

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रेखा का रोकर बुरा हाल था। बिलखते हुए कहा कि जिसपर भरोसा जताया था उसी ने बिटिया की जान ले ली। विकास के मन में सिमरन के प्रति इतनी नफरत थी कि उसने हत्या के बाद 20 से ज्यादा लातें उसके शरीर पर मारीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.