diwali horizontal

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ऐलान: भाजपा से संविधान और आरक्षण को बचाना होगा, पीडीए ही सामाजिक न्याय का वाहक

0 106

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ऐलान: भाजपा से संविधान और आरक्षण को बचाना होगा, पीडीए ही सामाजिक न्याय का वाहक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की 191वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने की प्रेरणा है।अखिलेश यादव ने कहा कि 26 जुलाई 1902 को कोल्हापुर राज्य में आरक्षण लागू कर छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक क्रांति की शुरुआत की थी। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी ने ‘संविधान मान स्तंभ’ की स्थापना की है, जो पीड़ित, वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रति सपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज संविधान और आरक्षण खतरे में है। भाजपा की सरकार हार्टलेस हो चुकी है, एनडीए नकारात्मक सोच वाले लोगों का गैंग बन गया है, जो संविधान का सम्मान नहीं करता। भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रही है—धर्म को धर्म से, जाति को जाति से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए को अपमानित किया जा रहा है और लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “आज हालात ऐसे हैं कि लोग भगवद्गीता सुन तो सकते हैं, लेकिन बोल नहीं सकते।” उन्होंने दावा किया कि सपा का पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) ही सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार करता है। उन्होंने महात्मा बुद्ध, फुले, अंबेडकर, गांधी और लोहिया की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि यह परंपरा आडंबर और अंधविश्वास की विरोधी है, और सपा इसी रास्ते पर चल रही है।समारोह में वक्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र की परीक्षा बताया और कहा कि उसमें पीडीए समाज की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने अखिलेश यादव को शाहूजी महाराज के विचारों का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे सद्भाव और सौहार्द के जरिए नफरत की राजनीति की काट कर रहे हैं।इस अवसर पर अखिलेश यादव को छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह में सांसद आरके चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, चंद्रदेव राम करेली, एसपी सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधायक आरके वर्मा, प्रो. रविकांत, प्रो. लक्ष्मण यादव, एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल, पूर्व डीआईजी डीके चौधरी, सेवानिवृत्त आईपीएस राजबाबू सहित बड़ी संख्या में नेता, बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.