diwali horizontal

अलीगंज में अवैध हुक्का बार पर छापा, दो युवक गिरफ्तार, नशीला हुक्का बरामद

0 74

अलीगंज में अवैध हुक्का बार पर छापा, दो युवक गिरफ्तार, नशीला हुक्का बरामद

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “द संटोरिनी कैफे” में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर की गई। मौके से एक हुक्का पाइप सहित नशीले फ्लेवर की बरामदगी भी की गई है।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 25 जून को अलीगंज थाना पुलिस कपूरथला चौराहे के पास गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-एफ स्थित “द संटोरिनी कैफे” में बिना अनुमति के हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक हुक्का चालू हालत में पाया गया।पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें 23 वर्षीय वैभव श्रीवास्तव, निवासी चंदौली, जो कैफे का मैनेजर है, और 19 वर्षीय यश वर्मा, निवासी इटावा, जो कैफे में सर्विस मेन के तौर पर काम करता था, शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हुक्का बार का लाइसेंस होने का झांसा देकर लोगों को नशीला फ्लेवर पिलाते थे।मौके से एक हुक्का, पाइप और नशीला फ्लेवर बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राजदीप चौधरी और कांस्टेबल सुशील कुमार वर्मा शामिल रहे। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि शहर में अवैध हुक्का बारों और नशा परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.