diwali horizontal

कंगना रनौत को सांसद बनकर नहीं आ रहा मजा!

0 73

कंगना रनौत को सांसद बनकर नहीं आ रहा मजा!

Kangana Ranaut MP:बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़े अरमानों के साथ राजनीति में कदम रखा था. लेकिन अब लगता है कि उन्हें राजनीति रास नहीं आ रही है.

 

 

कम से कम उनके हालिया बयान से तो यही लगता है. कंगना ने एक पॉडकास्ट में यह खुलासा किया है कि कैसे उन्हें एक प्रस्ताव मिला और तब जाकर वह राजनीति में शामिल हुईं. कंगना इस समय हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं. कंगना मार्च 2024 में भाजपा में शामिल हुई थीं. कंगना ने (AIR) Atman In Ravi पर पाडकास्ट के दौरान कंगना से पूछा गया था कि क्या उन्हें राजनीति में मजा आ रहा है?

इस पर कंगना ने जवाब दिया, ‘मुझे इसकी समझ आ रही है. मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें (राजनीति में) मजा आ रहा है. यह एक बहुत ही अलग तरह का काम है, समाज सेवा जैसा. यह मेरी पृष्ठभूमि नहीं रही है. मैंने कभी लोगों की सेवा करने के बारे में नहीं सोचा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है लेकिन वह अलग बात है. किसी की नाली टूटी हुई है और मैं सोचती हूं, ‘लेकिन मैं एक सांसद हूं और ये लोग मेरे पास पंचायत स्तर की समस्याएं लेकर आ रहे हैं.’ उन्हें कोई परवाह नहीं है. जब वो आपको देखते हैं तो वे विधायकों, टूटी सड़कों जैसी समस्याओं के साथ आपके पास आते हैं और मैं उन्हें बताती हूं कि यह राज्य सरकार का मामला है और वे कहते हैं, ‘आपके पास पैसा है, आप अपना पैसा इस्तेमाल करें.’ साल 2024 के लोकसभा चुनावों में कंगना ने जीत हासिल की. कंगना रनौत ने मंडी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल करके अपने चुनावी करियर का आगाज किया था. कंगना ने यह बात स्वीकार कर ली है कि वह अभी भी राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. साथ ही अपने राजनीतिक कार्यकाल का पूरी तरह से आनंद नहीं ले पा रही हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.