diwali horizontal

हसनगंज में भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।

0 128

हसनगंज में भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।

राणा सुधांशू : संवाददाता हसनगंज उन्नाव

पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र के छोटे भाई रवींद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के आकस्मिक निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी दिवंगत परिवार से मिलकर शोक व्यक्त करने पहुंचे। 10 जुलाई को हृदय गति रुकने से निधन होने वाले रवीन्द्र सिंह के परिवार के प्रति गहरा संवेदना व्यक्त की गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सबसे पहले दिवंगत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवार भी परिवार से मिलने हसनगंज स्थित आवास पर पहुंचीं और उन्हें इस दु:ख की घड़ी में ढाढस बँधाया। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र नीरज वर्मा ने भी परिवार के साथ मुलाकात कर सहानुभूति जताई।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी उन्नाव अर्चना मिश्रा, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा अनुराग अवस्थी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अरुण शीष सिंह, राकेश साहू, शुभम तिवारी, पूर्व महामंत्री बाल राजीव सिंह, नूतन सिंह, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.