
लखनऊ के विबग्योर हाई स्कूल के छात्रों ने क्लाइमेट एकेडमी प्रोग्राम के तहत PMGSY सड़क निर्माण स्थल का किया दौरा।
लखनऊ के विबग्योर हाई स्कूल के छात्रों ने क्लाइमेट एकेडमी प्रोग्राम के तहत PMGSY सड़क निर्माण स्थल का किया दौरा।
Vibgyor High School New:लखनऊ स्थित विबग्योर हाई स्कूल के छात्रों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क MRL01-M.i.k से लालपुर, इटौंजा का भ्रमण किया। यह दौरा क्लाइमेट एकेडमी कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन और जलवायु संकट के बारे में जागरूकता फैलाना है।

इस दौरान छात्रों ने MSS+ जैसी नई तकनीक के उपयोग से सड़क निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा। PMGSY द्वारा सड़क निर्माण में अपनाई जा रही यह नई तकनीक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में सहायक है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना राज के कुशल मार्गदर्शन में, विबग्योर हाई स्कूल के छात्र व्यावहारिक कौशल प्राप्त कर रहे हैं और एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हैं।