diwali horizontal

शंख बजाओ–स्कूल बचाओ आंदोलन- योगी सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

0 72

शंख बजाओ–स्कूल बचाओ आंदोलन- योगी सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया। “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ–स्कूल बचाओ” नाम से शुरू किए गए इस अनोखे अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने जिले-जिले में बंद स्कूलों और जिला मुख्यालयों पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।राजधानी लखनऊ में पार्टी ने निशातगंज क्षेत्र स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय बजरिया पर प्रदर्शन किया, जहां शंख और थाली बजाकर कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के फैसले के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही और कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए उन्हें इको गार्डन पार्क ले जाया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार शिक्षा की कीमत पर मुनाफे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी ओर 27,000 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी है। यह सरकार की प्राथमिकता को साफ दिखाता है कि बच्चों की शिक्षा उसके लिए कोई मायने नहीं रखती।महेन्द्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी। यह सरकार डबल इंजन नहीं बल्कि ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर केवल वोट बैंक बनाए रखना चाहती है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि जनता खुद आगे आए और इन ढपोरशंखों को शंख बजाकर जगाए।विरोध प्रदर्शन में शामिल निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि सरकार जानबूझकर गरीब, वंचित, दलित और पिछड़े तबके के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर देना चाहती है ताकि वे सवाल पूछने, हक मांगने और अधिकारों की बात करने लायक ही न रह सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि इस तुगलकी आदेश को तत्काल वापस लिया जाए।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मसले पर किसी भी हालत में चुप नहीं बैठेगी और जब तक सरकार स्कूल बंद करने के अपने फैसले को वापस नहीं लेती, तब तक सड़कों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि 2 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में “स्कूल बचाओ आंदोलन” के तहत एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए आम आदमी पार्टी ने जनता से अपील की है कि वे 7500040004 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस मुहिम से जुड़ें और बच्चों को उनका शिक्षा का अधिकार दिलाने में सहयोग करें।प्रदर्शन का आयोजन जिला महासचिव ज्ञान सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें दिनेश पटेल, महेन्द्र सिंह, राकेश तिवारी, अनिल जैन, अनीत रावत, प्रीतपाल सिंह सलूजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।यह विरोध प्रदर्शन योगी सरकार की शिक्षा नीति के विरुद्ध एक व्यापक जन असंतोष का संकेत है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश की सियासत और भी गरमा सकती है।

   

Leave A Reply

Your email address will not be published.