diwali horizontal

लखनऊ में दिव्यांगों को पुलिस ने घसीटा।

0 123

लखनऊ में दिव्यांगों को पुलिस ने घसीटा।

 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न मांगों और अधिकारों को लेकर सड़क पर लेटकर विरोध जताया। सरकार पर दिव्यांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगों की आवाज लंबे समय से दबाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन करके दिव्यांग ने कहा कि उन्हें समान अधिकार और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में प्राथमिकता और सार्वजनिक स्थानों सुगमता से पहुंचने की व्यवस्था की जाए।

कानपुर से आए दिव्यांग अरविंद सिंह ने कहा कि हम लोग 26 सूत्री मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेखपाल भर्ती का दिव्यांगों का नियुक्त पत्र दिया जाए। दिव्यांग अधिनियम 2016 लागू किया जाए। हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।

इस पर उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटकर गाड़ियों में बैठाया। उसके बाद ईको गार्डन पार्क में ले जाकर छोड़ दिया। दिव्यांगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी। आंदोलन जारी रहेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.