diwali horizontal

सऊदी का झटका: इज़रायल को मान्यता नहीं!

0 146

सऊदी का झटका: इज़रायल को मान्यता नहीं!

 

Saudi Arab Say No recognition to Israel:अरब दुनिया के सबसे अमीर और असरदार देश सऊदी अरब ने गाजा मुद्दे पर अब खुलकर रुख अपनाया है। सऊदी सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक फिलिस्तीन को एक आज़ाद मुल्क के रूप में मान्यता नहीं दी जाती, तब तक वो इज़रायल को मान्यता नहीं देगा और न ही उससे कोई औपचारिक संबंध बनाएगा।

ये बयान ऐसे वक्त आया है जब इज़रायल उम्मीद कर रहा था कि अब्राहिम अकॉर्ड (Abraham Accords) के तहत सऊदी अरब भी उससे संबंध सामान्य करेगा, जैसा कि कुछ अन्य अरब देशों ने किया है। लेकिन सऊदी के इस दो-टूक रुख ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

माना जा रहा है कि ये इज़रायल के लिए एक बड़ा झटका है। खासकर ऐसे समय में जब गाजा में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और दुनिया भर से आलोचना हो रही है। वहीं, अमेरिका, जो इज़रायल का सबसे बड़ा समर्थक और सऊदी अरब का रणनीतिक साझेदार है,

 

उसकी भी चिंता बढ़ गई है। वॉशिंगटन चाहता है कि उसके दोनों बड़े सहयोगी आपस में संबंध सुधारें, लेकिन सऊदी के इस फैसले ने अमेरिका की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारों का कहना है कि सऊदी का यह कदम फिलिस्तीनी जनता के लिए एक मजबूत नैतिक समर्थन है। साथ ही यह भी दिखाता है कि खाड़ी देशों में अब एक नया राजनीतिक संतुलन उभर रहा है, जहां गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दे को हल किए बिना आगे बढ़ना मुश्किल होगा।
सऊदी की ये शर्त अब सिर्फ इज़रायल ही नहीं, बल्कि पूरी पश्चिमी दुनिया के लिए एक संदेश है – अगर मिडल ईस्ट में शांति चाहिए, तो फिलिस्तीन को उसका हक देना ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.