
स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से सशक्त होगा राष्ट्र : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
लखनऊ,लखनऊ: व्यापार मंडल की ओर से आज राजधानी के सहकारिता भवन, विधान सभा मार्ग पर प्रदेश के व्यापारियों का भव्य समागम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने मंच संचालन करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के आवाहन पर स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।समारोह की शुरुआत में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, नगर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से अर्थव्यवस्था सशक्त होती है, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना केवल आर्थिक मजबूती का जरिया नहीं बल्कि यह राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सशक्त बनाता है। स्वदेशी उत्पादन से पर्यावरण की भी रक्षा होती है और आत्मनिर्भरता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हमें परंपरागत विधियों से निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना चाहिए।डिप्टी सीएम ने सभा में उपस्थित व्यापारियों को शपथ दिलाई कि वे स्वदेशी वस्तुओं की खरीद-बिक्री और निर्माण को प्राथमिकता देंगे तथा राष्ट्रहित में तन-मन-धन से योगदान करेंगे।कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को लेकर समाज में जो हीन भावना है, उसे बदलने की आवश्यकता है। हमें गर्व से स्वदेशी को अपनाना होगा। चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जब व्यापारी वर्ग राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करेगा, तभी भारत विश्वगुरु बन पाएगा।नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में भी स्वदेशी वस्तुएं हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कुटीर उद्योगों के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं ताकि स्थानीय उत्पाद वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकें। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं पर्यावरण अनुकूल होती हैं और स्थानीय कारीगरों को जीविका का साधन प्रदान करती हैं।महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा और जितेन्द्र सिंह चौहान ने आह्वान किया कि व्यापारी “मेक इन इंडिया” को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाएं।
समागम में सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से बनवारी लाल कंछल, अनिल विरमानी, भारत भूषण गुप्ता, रामकुमार वर्मा, साकेत शर्मा, सुशील तिवारी, एम.के. शुक्ला, सतवीर सिंह, संजीव अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, कुश मिश्र, हर्षित जायसवाल, लल्लन यादव, प्रमोद अवस्थी, अरविन्द पाठक, अभिषेक सिंह, विनय शुक्ला, मंजीत सिंह, अजय गुप्ता, विशाल चैरसिया, अमित रस्तोगी, रामप्रकाश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, अजय सक्सेना, अमित अग्रवाल समेत कई व्यापारी शामिल हुए।सभा में यह संकल्प लिया गया कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार और उपयोग के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
