diwali horizontal

अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला: विदेश नीति फेल, किसान-नौजवान संकट में, भाजपा शिक्षा-विकास विरोधी

0 76

अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला: विदेश नीति फेल, किसान-नौजवान संकट में, भाजपा शिक्षा-विकास विरोधी

लखनऊ/नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को पूरी तरह असफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि पाबंदियों और बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय रिश्तों के चलते देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसान, नौजवान, उद्योग और व्यापारी सभी तबाह हो रहे हैं। संसद परिसर में बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश को हर मोर्चे पर विफलता की ओर ले जा रही है।उन्होंने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार को किसानों, दूध और खेती से जुड़े उत्पादों, नौजवानों और रोजगार के बारे में दस साल पहले सोचना चाहिए था। लेकिन अब हर वर्ग संकट में है। उद्योगपति और किसान दोनों बर्बाद हो रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश कहां जा रहा है?”पूर्व मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते थे कि ‘दुनिया में भारत का डंका बज रहा है’, लेकिन अब प्रधानमंत्री और सरकार को जो बातें कहनी पड़ रही हैं, वह बेहद दुखद हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार ने विदेश नीति कुछ चुनिंदा कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई? उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज किसान की हालत बदतर है और महंगाई चरम पर है।अखिलेश यादव ने अमेरिका से भारत के ऐतिहासिक रिश्तों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि आखिरकार ऐसी स्थिति क्यों बनी कि आज वहां से भी रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं? उन्होंने दो टूक कहा, “विदेश नीति देश के हित में होनी चाहिए, न कि कुछ पूंजीपतियों के लिए।”प्रदेश की योगी सरकार को भी निशाने पर लेते हुए अखिलेश यादव ने ‘पीडीए पाठशाला’ वाले बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “जो जैसा पढ़ा होगा, वैसा ही बोलेगा। हमारे लिए ‘ग’ का मतलब गरीब है, भाजपा वालों के लिए शायद ग फॉर गधा हो। अगर मुख्यमंत्री वाकई पढ़ाई चाहते तो प्राथमिक स्कूल बंद न करते।”उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और बिजली घर बने, जिससे विकास और रोजगार को गति मिली। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में ‘थ्री इंटू सिक्स सिक्स्टी थर्मल सुपर पावर प्लांट’ लगाया, लेकिन मुख्यमंत्री उसे आज तक सही ढंग से बोल भी नहीं पाए हैं।अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा और विकास विरोधी है और देश को पीछे ले जा रही है। “हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भारत फिर दुनिया में मजबूत स्थिति में नजर आएगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.