diwali horizontal

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, करीब आधा दर्जन घायल

0 233

अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी का पुरवा पूरे पहलवान गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। वहीं पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

मिली जानकारी के मुताबिक गुदड़ी का पुरवा, पूरे पहलवान गांव निवासी राजेन्द्र प्रताप यादव और जयकरन यादव के बीच जमीन को लेकर मन मुटाव चल रहा था और शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जमीन के मामले को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दानों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से राजेन्द्र प्रताप (42), उषा देवी(40) व कपिल कुमार (17) और दूसरे पक्ष से जयकरन (45) और वीरेंद्र कुमार (21) घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.